स्वच्छ भारत मिशन के लिए संकल्पबद्ध
भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग कर अपने समुदाय को स्वच्छ रखना हमारा दायित्व है उक्त विचार आज गायत्री सेवा संस्थान मुख

भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग कर अपने समुदाय को स्वच्छ रखना हमारा दायित्व है उक्त विचार आज गायत्री सेवा संस्थान मुख्यालय उदयपुर में आयोजित स्वच्छता संगोष्ठि एवं कार्यकर्ता शपथ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संस्थान के संयुक्त निदेशक शैलेन्द्र पण्ड्या ने व्यक्त किए।
पण्ड्या ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शपथ लेने के साथ ही संस्थान कार्यक्षेत्र एवं कार्यालय क्षेत्र के आस-पास संस्थान द्वारा स्वच्छता के लिए श्रमदान किया जाएगा साथ ही संस्थान अन्तर्गत संचालित स्वयं सहायता समूहों एवं किसान क्लब को भी शपथ दिलवाकर अपने ग्राम समुदाय में इस हेतु क्रियाशिल किया जाएगा।
सेक्टर-6 स्थित मुख्यालय पर संस्थान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेकर सम्मिलित रूप से स्वच्छता हेतु किए जाने वाले कार्यो की योजना तैयार कि एवं सप्ताह के दो दिवस में 2 घण्टे इस हेतु पूर्ण रूप से समर्पित करने और अन्य लोगों को इस हेतु सहयोग करने की शपथ ली।