इज्तेमाई शादी के लिए कमेटियों का गठन
आम मुस्लिम इज्तेमाई शादी सम्मेलन (सामुहिक विवाह) के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है।
आम मुस्लिम इज्तेमाई शादी सम्मेलन (सामुहिक विवाह) के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है।
लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी के सदर डॅा. खलील अगवानी ने बताया कि आज सोसायटी कार्यालय में आयोजित गई बैठक में सोसायटी के तत्वावाधन में आगामी 26 मई को नगर निगम ग्राउण्ड में आयोजित होने वाली इज्तेमाई शादी के लिए महिला-पुरूष संयोजकों के साथ ही स्वागत कमेटी, निगरानी कमेटी, निकाह कमेटी, वलीमा इंतेजाम कमेटी व संचालन कमेटी का गठन किया गया।
उन्होनें बताया कि सभी कमेटियों में 10-10 सदस्यों का चयन किया गया,जो 26 मई को नगर निगम ग्राउण्ड पर होने वाली इज्तेमाई शादी में प्रमुखता से कार्य करेंगे। बैठक में शादी करने वाले युवक-युवतियों की उम्र को लेकर पंजीकरण के समय जन्म प्रमाण पत्र की प्रति मांगी गई है।
