मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र

राज्य में विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजस्थान लोकत्रंतिक मोर्चा समर्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से आज चुनाव घोषणा पत्र जारी किया गया।

 | 
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र

राज्य में विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजस्थान लोकत्रंतिक मोर्चा समर्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से आज चुनाव घोषणा पत्र जारी किया गया।

शहर के पारस स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के उम्मीदवार राजेश सिंघवी ने बताया कि चुनाव को लेकर किये जा रहे दौरे में में उन्हें आमजन सहयोग कर रहा है और आमजन दोनों ही पार्टियों से ऊब गई है। दोनों ही पार्टियों की जन विरोधी नीतियों से देश एंव राज्य में राज्य में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अन्याय में बढ़ोतरी हुई है।

घोषणा पत्र में निम्न मुद्दों को लेकर संघर्ष करने की बात कही गई है – परिवहन सेवाओं का विस्तार, शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारना, सिटी बसों का संचालन, फ्लाई ओवर का निर्माण, पार्किंग व्यस्व्था को सुधारना, कब्जे धारियों को पटे दिलवाना, झीलों की व्यवस्था को सुधारना सहित कई प्रकार के मुद्दों पर संघर्ष करने की बात कही गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News