आरबीआई की ओर से हुई प्रतियोगिता संपन्न

शहर के मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आज भारतीय रिज़र्व बैंक की ओर से एक दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘राष्ट्रीय अखिल भारतीय आर.बी.आई. अंतर्विद्यालय प्रश्नोतरी’ नामक इस प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान में दूसरी बार और उदयपुर में पहली बार हुआ है।

 | 

प्रतियोगिता के दौरान 44 स्कुलों से आई 90 टीमों ने भाग लिया। 90 टीमों में से 6 टीमो को सामान्य ज्ञान राउंड में से चुना गया, जिसमे सेंट थॉमस सीनियर सेकण्ड्री, सेंट मैरी स्कुल, सेंट एंथनी हायर सेंकडरी स्कुल, महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कुल, सेंट पॉल सीनियर सेकंडरी स्कुल, जवाहर नवोदय विद्यालय मावली की टीमें थी; जिसमें आज सेंट एंथनी स्कुल, सेक्टर-4 की टीम ने बाजी मारी। जयपुर में इस प्रतियोगिता का आयोजन 2 सितम्बर को किया गया था।

आर.बी.आई. के असिस्टेंट मेनेजर ऑफ़ प्रोग्राम के इंचार्ज दीपक गोयल ने बताया प्रतियोगिता के विजेता सेंट एंथनी स्कुल के आकाश जैन और साहिल अहमद का सेमीफाइनल देश के कई हिस्सों से आये विद्यार्थियों के साथ 29-30 सितम्बर को मुंबई में होगा। यदि सेमीफाइनल में भी यह टीम विजयी होगी तो, 2 अक्टूम्बर को मुंबई में इस प्रतियोगिता का फाइनल होगा।

प्रतियोगिता का आयोजन करने उद्येश्य स्कूली बच्चों को रिजर्व बेंक के बारे में जानकारी प्रदान करना है; क्योंकि सब यही जानते हैं कि रिजर्व बैंक सिर्फ नोट छापने का कार्य का ही करती है, जबकि आरबीआई इनके आलावा मनीट्रांफर सहित और कई कार्य करती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News