पीढियों की सीढ़ी के संरक्षण पर प्रतियोगिता

यु.जी.सी महिला अध्ययन केंद्र व मोहनलाल सुखाडिया विश्वविध्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आज राष्ट्रीय बालिका शिशु दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 'बालिका संरक्षण' विषय का संदेश देने के लिए विश्वविध्यालय के छात्रों ने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

 | 

पीढियों की सीढ़ी के संरक्षण पर प्रतियोगिता

यु.जी.सी महिला अध्ययन केंद्र व मोहनलाल सुखाडिया विश्वविध्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आज राष्ट्रीय बालिका शिशु दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘बालिका संरक्षण’ विषय का संदेश देने के लिए विश्वविध्यालय के छात्रों ने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

पीढियों की सीढ़ी के संरक्षण पर प्रतियोगिता

कार्यक्रम निर्देशिका प्रो. रेनू जटवा ने बताया समाज में बढ़ रही कन्या भूर्ण हत्या की कुप्रथा को रोकने का संदेश देने के लिए 30 कॉलेज के 150 विद्यार्थियो ने पोस्टर, स्लोगन, कविता लेखन, निबन्ध, वाद-विवाद, रंगोली प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा अपने-अपने तरीके से बालिका संरक्षण का पैगाम दिया। जटवा ने कहा की दिनों-दिन बढती कन्या भ्रूण हत्या ने एक बहुत बड़ी सामाजिक समस्या का रूप ले लिया है, हम सभी को मिलकर इस समस्या का समाधान करना पड़ेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News