शिल्पग्राम में 'युवा प्रतिभा कला पुरस्कार' योजना की स्पर्धाएँ कल से

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र तथा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा लोक कला के क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिये आयोजित ‘‘युवा प्रतिभा कला पुरस्कार योजना’’ के अंतर्गत राजस्थान राज

 | 

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र तथा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा लोक कला के क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिये आयोजित ‘‘युवा प्रतिभा कला पुरस्कार योजना’’ के अंतर्गत राजस्थान राज्य से प्रतिभाओं के चयन के लिये प्रतियोगिताओं का आयोजन मंगलवार को शिल्पग्राम में किया जायेगा।

केन्द्र निदेशक शैलेन्द्र दशोरा ने बताया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा लोक कलाओं के क्षेत्र में कला प्रतिभाओं व उनके कौशल को सराहने के लिये ‘‘युवा प्रतिभा कला पुरस्कार योजना’’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत केन्द्र के सदस्य राज्यों से प्रतिभाओं का चयन कर उन्हे पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

इस योजना के अंतर्गत राजस्थान राज्य के लिये प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार 19 फरवरी को शिल्पग्राम में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में लोक गायन, लोक नृत्य, लोक वादन व लोक नाट्य शैलियों को शामिल किया गया है।

प्रतियोगिता के लिये प्रतिभागी सुबह 10.00 बजें शिल्पग्राम में पहुचेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News