तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित था।

 | 

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित था।

प्रशिक्षण का विषय ”रेवेन्यू जेनेरेशन टेक्नोलोजी डेमोस्ट्रेशन एट के.वी.के. फार्मस“ था। प्रशिक्षण में कृषि विश्वविद्यालय, उदयपुर, जोधपुर एवं कोटा के 12 कृषि विज्ञान केन्द्रों के 28 कृषि वैज्ञानिकों ने भाग लिया।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कृषि की नवीनतम व कारगर तकनीकियों का कृषि विज्ञान केन्द्रों पर प्रदर्शन कर आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना है ताकि कृषक समुदाय को यह बता सके कि कृषि तकनीकियों को अपना कर अपने आपको कैसे सम्बल बनाऐं।

कार्यक्रम के समापन की अध्यक्षता करते हुए निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. आई. जे. माथुर ने बताया कि कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी आदि में ऐसी कई सम्भावनाएं है जहॉ नवाचार की जरूरत है। साथ ही उन्होेंने आव्हान किया कि कृषि विज्ञान केन्द्र उन्हें अपना कर अपने-अपने क्षेत्र में रॉल मॉडल बने जिससे प्रेरण लेकर कृषक समुदाय का भी हौेसला बढ़े व तकनीकियों को अपनाकर आर्थिकतौर पर सुदृढ़ बन सके।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. लतिका व्यास एवं धन्यवाद डॉ. पी. सी. चपलोत ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News