राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन

विद्या भवन रूरल इंस्टीयूट की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम व द्वितीय का विशेष सात दिवसीय शिविर बडगांव सरपंच श्रीमती उषा शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

 | 

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन

विद्या भवन रूरल इंस्टीयूट की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम व द्वितीय का विशेष सात दिवसीय शिविर बडगांव सरपंच श्रीमती उषा शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि डॉ. मनोज राजगुरू एवं अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राजपूत थे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. समीर व्यास ने सात दिवसीय शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

समापन समारोह में पुष्कर सिंह को श्रेष्ठ स्वयंसेवक के रूप में पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा विभिन्न सह सांस्कृतिक गतिविधियों में विजेता रहे सोनी पासवान, जगदीश सिंह, लक्ष्मण सिंह, दीपशिखा, गिरीश, सरिता आदि को भी पुरस्कृत किया गया। अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरस्वती जोशी ने किया। यह जानकारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरस्वती जोशी ने दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News