श्री काली कल्याण धाम पर नवरात्रि यज्ञ अनुष्ठान की पूर्णाहुति

पुर्णाहुति के पश्चात नव कन्या भोज और महाप्रसाद का आयोजन किया गया

 | 
navratri yagya

उदयपुर। मादडी स्थित श्री काली कल्याण धाम पर नवरात्रि के नौ दिवस चले यज्ञ अनुष्ठान की पूर्णाहुति महंत कुलदीप सिंह चौहान एवं महंत चन्द्रदीप सिंह चौहान के सानिध्य में हुई। पुर्णाहुति के पश्चात नव कन्या भोज और महाप्रसाद का आयोजन किया गया।

महंत ने बताया कि नौ दिन माताजी को विशेष श्रृंगार धराया गया। प्रतिदिन आचार्य ब्राह्मणों की उपस्थिति में विविध अनुष्ठान एवं मंत्रोच्चार हुए जिसका समापन आज जवारा विसर्जन और कल्लाजी, गातोड़ जी की महाआरती के साथ किया गया। सुबह से ही मंदिर पर भक्तों के आने का क्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्का मुंदडा, मानवेन्द्र सिंह, आचार्य भावेश भट्ट, लक्ष्मी नारायण राठौड़, भेरुलाल चौहान, हरिश मेनारिया, शंकर लाल, रतन, सुनील, जितेंद्र आदि भक्त उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News