पौधा एंव थैला वितरण कार्यक्रम का समापन
रोटरी क्लब उदयपुर एवं दी सेलिब्रेशन मॉल के संयुक्त तत्वाधान में गत 1 जुलाई से चलाये गये अभियान के तहत ‘एक पौधा - एक परिवार’ कार्यक्रम में लगभग 2500 पौधे एवं इको फ्रेंडली थैलों का वितरण किया गया।

रोटरी क्लब उदयपुर एवं दी सेलिब्रेशन मॉल के संयुक्त तत्वाधान में गत 1 जुलाई से चलाये गये अभियान के तहत ‘एक पौधा – एक परिवार’ कार्यक्रम में लगभग 2500 पौधे एवं इको फ्रेंडली थैलों का वितरण किया गया।
क्लब अध्यक्ष बी.एल.मेहता ने बताया कि आज सेलिब्रेशन मॉल में आयोजित समापन समारोह में सेलिब्रेशन मॉल के कार्यकारी प्रभारी अंकित तलेसरा को क्लब की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्वाध्यक्ष पदम दूगड़ ने शॉपिंग मॉल द्वारा लिये गए इस निर्णय को सराहनीय कदम बताया। सहायक प्रांतपाल नक्षत्र तलेसरा ने उदयपुरवासियों द्वारा इस पुनीत कार्य में सहयोग हेतु उनके प्रति आभार ज्ञापित किया एवं जनता में वृक्षों के प्रति जागरूकता को ‘क्लीन उदयपुर-ग्रीन उदयपुर’ नारा सार्थक करने के प्रति एक अग्रिम कदम बताया।
इस अवसर पर रो. दिलीप शाह, सचिव सुरेन्द्र जैन एवं मॉल के प्रबंध समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
