गिट्स में चल रहे तीन “दिवसीय ऑनलाइन फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम” का समापन

गीतांजलि इंस्टीट्यूट आफ टेक्निकल स्टडीज डबोक उदयपुर में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के तत्वाधान में चल रहे तीन दिवसीय ऑनलाइन फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का कल समापन हो गया।
 | 
इस वेबीनार के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वित्त नियंत्रक बी एल जांगिड़ सहित सभी विभागों विभागों के विभागाध्यक्ष व संपूर्ण गीतांजलि परिवार ने कार्यक्रम का लाभ उठाया ।

गीतांजलि इंस्टीट्यूट आफ टेक्निकल स्टडीज डबोक उदयपुर में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के तत्वाधान में चल रहे तीन दिवसीय ऑनलाइन फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का कल समापन हो गया।

संस्थान के निदेशक डॉ विकास मिश्र ने बताया कि समय सबके लिए समान होता है यह आप पर निर्भर करता है कि आप समय को अपने फेवर में कैसे करते हैं इस लॉकडाउन पीरियड में कुछ सीखने का तथा अपने आप को दक्ष बनाने का सुनहरा अवसर है। 

फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में मुख्य अतिथि राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ हरीश शर्मा जी थे। जो एप्टेक उदयपुर के प्रोजेक्ट लीडर गणेश सुथार के साथ मिलकर मशीन लर्निंग एवं डाटा साइंस के रियल प्रयोग इंडस्ट्री तथा सोसाइटी में उसका प्रयोग कैसे करें इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया साथ ही हैंड ऑन प्रैक्टिस करके दिखाया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं कंप्यूटर  साइंस इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉक्टर मयंक पटेल के अनुसार इस फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में दक्षिण भारत सहित पूरे देश के तकनीकी संस्थान एवं इंडस्ट्रीज से 350 से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया था। जबकि ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान 220 से ज्यादा लोगों ने इस कार्यक्रम का लाभ उठाया।

इस वेबीनार के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वित्त नियंत्रक बी एल जांगिड़ सहित सभी विभागों विभागों के विभागाध्यक्ष व संपूर्ण गीतांजलि परिवार ने कार्यक्रम का लाभ उठाया ।
 
Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News