GMCH के न्यूरो सर्जन डॉ. उदय भौमिक द्वारा जोधपुर में रीढ़ की हड्डी की जटिल लाइव सर्जरी

गीतांजली हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डॉ. उदय भौमिक द्वारा डॉ. एस.एन.मेडिकल कॉलेज, जोधपुर में रीढ़ की हड्डी की जटिल लाइव सर्जरी

 | 
dr uday bhaumik

यह सर्जरी एक जटिल सर्जरी है जिसमे तकनीकी समर्थन की पूर्ण आवश्यकता रहती है

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डॉ. उदय भौमिक को रीढ़ की हड्डी की जटिल सर्जरी जिसे सी.वी जंक्शन ऐनामोली कहते हैं कि लाइव सर्जरी करने हेतु डॉ. एस.एन.मेडिकल कॉलेज, जोधपुर के न्यूरो सर्जरी विभाग द्वारा आमंत्रित किया गया। 

डॉ. भौमिक द्वारा एस.एन.मेडिकल कॉलेज के पी.जी डॉक्टर्स व शिक्षकों को दिनांक 1 जुलाई 2021 रात 8:00 बजे पहले कृत्रिम बोन मॉडल पर डेमो द्वारा सर्जरी के दौरान स्क्रू को लगाने का सही स्थान एवं एंट्री पॉइंट्स की बारीकियों से अवगत करवाया। जिससे कि सर्जरी का अभ्यास किया जा सके। 

यह सर्जरी एक जटिल सर्जरी है जिसमे तकनीकी समर्थन की पूर्ण आवश्यकता रहती है। अगले दिन दिनांक 2 जुलाई 2021 न्यूरो सर्जरी के सम्पूर्ण विभाग की उपस्तिथी में  इस जटिल बीमारी से ग्रसित रोगी की लाइव सर्जरी डॉ. उदय भौमिक द्वारा की जायेगी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News