राजभाषा नियमों का पालन अनिवार्य

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से हिन्दी दिवस के अवसर पर ‘‘हिन्दी कार्यशाला’’ का आयोजन शुक्रवार को किया गया जिसमें हिन्दी के अधिकाधिक उपयोग एवं राजभाषा नियमों की पालना की अनिवार्यता को महत्वपूर्ण बताया गया।

 | 

बागोर की हवेली सभागार में आयोजित कार्यशाला में राजभाषा विशेषज्ञ डाॅ. जयप्रकाश शाकद्धिपीय ने केन्द्र के अधिकारियों व कर्मचारियों को हिन्दी की मूलभूत बातों स्वर, व्यंजन और अक्षर की जानकारी देते हुए इनके प्रयोग व उनकी तकनीक पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Click here to Download the UT App

इस अवसर पर उन्होंने राजभाषा के नियमों तथा राज कार्यों में उसके प्रयोग की अनिवार्यता को दर्शाते हुए उसके महत्व पर प्रकाश भी डाला। केन्द्र निदेशक फुरकान खान ने इस अवसर पर राज कार्य में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग तथा उसको बढ़ावा देने की आवश्यकता जतलाई। इससे पूर्व कार्यक्रम अधिकारी श्री तनेराज सिंह सोढ़ा, राजभाषा अनुभाग के के.एस. चुण्डावत आदि ने अतिथि वक्ता का स्वागत दिया। धन्यवाद सहायक जनसम्पर्क अधिकारी प्रवीण भटनागर ने ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News