कप्यूटर एवं आई.टी. महाविद्यालय इंटर कॉलेज वॉलीबॉल में विजेता

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की एमबीए महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित इंटर कॉलेज प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।

 | 

कप्यूटर एवं आई.टी. महाविद्यालय इंटर कॉलेज वॉलीबॉल में विजेता

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की एमबीए महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित इंटर कॉलेज प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।

सचिव स्पोर्टस बोर्ड, भवानीपाल सिंह राठौड ने बताया कि इस प्रतियोगिता में श्रमजीवी महाविद्यालय, कप्यूटर एण्ड आईटी महाविद्यालय, एमबीए महाविद्यालय, रूरल टेक्नोलॉजी महाविद्यालय, होम्योपेथिक महाविद्यालय, लोकमान्य तिलक महाविद्यालय डबोक आदि टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

फाईनल का मुकाबला श्रमजीवी महाविद्यालय एवं कम्प्यूटर आईटी महाविद्यालय के मध्य हुआ। जिसमें कम्प्यूटर महाविद्यालय कड़े संघर्ष के बाद विजयी रहा। इस अवसर पर एमबीए के निदेशक प्रो. एन.एस.राव, कम्प्यूटर एवं आईटी के निदेशक डॉ. मनीष श्रीमाली, डॉ. दिलीप सिंह चौहान भवानीपाल सिंह राठौड सचिव स्पोर्टस बोर्ड, रोहित कुमावत, संतोष लांबा, निर्णायक एम.एस. खत्री उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News