राजकीय विद्यालय को कम्प्यूटर एवं प्रिन्टर भेंट
इनरव्हील क्लब उदयपुर की ओर से आज सुशीला तलेसरा के सौजन्य से कविता गांव स्थित राजकीय विद्यालय में बच्चों एवं विद्यालय के आॅफिस के कार्य निष्पादन हेतु कम्प्यूटर मय प्रिन्टर भेंट किया गया।
| Feb 20, 2018, 19:45 IST
इनरव्हील क्लब उदयपुर की ओर से आज सुशीला तलेसरा के सौजन्य से कविता गांव स्थित राजकीय विद्यालय में बच्चों एवं विद्यालय के आॅफिस के कार्य निष्पादन हेतु कम्प्यूटर मय प्रिन्टर भेंट किया गया।
क्लब अध्यक्ष शीला तलेसरा ने बताया कि इस कम्प्यूटर भेंट करने से विद्यालय के 350 से अधिक बच्चें स्मार्ट लर्निंग लाभान्वित हो सकेंगे। इस अवसर पर सचिव देविका सिंघवी, शकुन्तला धाकड़, सीता पारीख, सुरजीत छाबड़ा, सुन्दरी छतवानी, रेखा भाणावत सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।