कम्प्यूटर साक्षरता से होगा महिला सशक्तिकरण

जनार्दनराय नागर राजस्थान के महिला अध्ययन तथा केन्द्रिय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के सयुक्ंत तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण तथा रमिक शिक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ज.रा.ना. राज. विधापीठ के कम्यूनिटी सेन्टर्स के जनभारती सामुदायिक केन्द्र कानपुर में किया गया।

 | 

कम्प्यूटर साक्षरता से होगा महिला सशक्तिकरणजनार्दनराय नागर राजस्थान के महिला अध्ययन तथा केन्द्रिय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के सयुक्ंत तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण तथा रमिक शिक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ज.रा.ना. राज. विधापीठ के कम्यूनिटी सेन्टर्स के जनभारती सामुदायिक केन्द्र कानपुर में किया गया।

समारोह में ग्रामीण क्षैत्र की महिलाओं को कम्प्यूटर साक्षरता हेतु यूजीसी द्वारा प्रायोजित एक वर्षीय डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन डीसीए जनभारती सामुदायिक केन्द्र कानपुर में किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथी जराना राजस्थान विद्यापीठ के कुलाधिपति प्रो. बी.एस.गर्ग ने महिला सशक्तिकरण पर अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृृती में नारी के विभिन्न रूपों पर चर्चा की गई तथा उन्होनें अपने विचारों में व्यक्त किया कि आधूनिक समय में महिलाऐं उन्नति के शिखर को छू रही है।

समारोह के अध्यक्ष जराना रा.वि.उदयपुर  के कुलपति प्रो.एस.एस. सारगंदेवोत ने महिलाओं के सशक्तिकरण में कम्प्यूटर साक्षरता को आज के समय की मांग बताया। कम्प्यूटर साक्षरता से महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलते है तथा महिलाऐं आत्मनिर्भर बनती है।

केन्द्रिय श्रमिक शिखा बोर्ड के डॉ. सुधीर वाडेवा ने महिलाओं के अधिकारों तथा अंसगठित क्षैत्रों में कार्यरत श्रमिकों के अधिकारों पर प्रकाश डाला।

समारोह में स्वागत अभिनन्दन तथा आभार महिला अध्ययन विभाग की निदेशक डॉ.मन्जु माण्डोत ने दिया उन्होनें एक वर्षीय  डिप्लोमा इन कम्प्यूटर  एप्लीकेशन के बारें में बताया कि यह रोजगार परक डिप्लोमा को सभी वर्ग कि महिलाओं के लिए होगा। इसमें प्रवेश कि पात्रता दसवीं उतीर्ण रखा गया है। तथा एक साल का कोर्स शुल्क मात्र 3000/ रू. रखा गया।

इस समारोह में करीब 80 ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया तथा इसमें देवीलाल गर्ग , डा.सुनील चौधरी, सहा. आचा. महिला अध्ययन विभाग तथा कानपुर सेन्टर प्रभारी श्री प्रवीण सिसोदिया ने भी अपने विचारों से ग्रामीण महिलाओं को लाभान्वित किया  ।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal