वरिष्ठ नागरिकों के लिये हुआ कम्प्युटर प्रोग्राम शुरु

ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ ऐजुकेशन संस्थान द्वारा संचालित ऐश्वर्या गोल्डनशेक कम्प्यूटर क्लब के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिये एक महिने की निः शुल्क कम्प्युटर टेªनिंग प्रोग्राम की शुरुआत हुई।

 | 

ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ ऐजुकेशन संस्थान द्वारा संचालित ऐश्वर्या गोल्डनशेक कम्प्यूटर क्लब के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिये एक महिने की निः शुल्क कम्प्युटर टेªनिंग प्रोग्राम की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम की संचालिका डॉ. सुनिता भाटी ने बताया कि एक महीने के इस प्रोग्राम के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिको को कम्प्यूटर में आवश्यक रुप से काम आने वाले सॉफ्टवेयर माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सेल, पावरपोइंट एवं इन्टरनेट सिखाया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिकों हेतु निःशुल्क कक्षाएं प्रतिदिन दो घंटे की होगी जिसमें एक घंटे थ्योरी व एक घंटा प्रेक्टिकल क्लास होगी जो कि दिन में 1 बजे से 3 बजे तक चलेगी। कार्यक्रम के प्रथम दिन मे कम्प्युटर के बेसिक उपकरणो हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर तथा टाईपिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News