एमजी में संगीत कार्यक्रम

सितारवादक डॉ. पूनम जोशी ने राग अहीर भैरव बजाकर वातावरण को संगीतमय बना अत्यन्त आनंद की अनुभूति कराई। तबले पर पृथ्वीराज मिश्र की संगत रोचक एवं आकर्षक रही। शास्त्रीय गायक बी.एस.नागौरी ने ठुमरी 'सांवरिया तुम बिन आवे न चैन’ तथा गज़ल ‘समझते थे फिर भी न रखी दूरियाँ ’ आदि की प्रस्तुति से सभा को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि प्रो. प्रेम भण्डारी ने उद्बोधन एवं गज़ल की प्रस्तुति से सभा का मन मोह लिया।

 | 
एमजी में संगीत कार्यक्रम

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में आध्यात्मिक उन्नति एवं चेतना विकास हेतु यू.जी.सी. के निर्देशानुसार ‘मीरा विज्ञान एवं आध्यात्मिक क्लब के तत्त्वावधान में संगीत कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. प्रेम भण्डारी एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त सितार वादक डॉ. पूनम जोशी, शास्त्रीय गायक बी.एस. नागौरी, तबलावादक पृथ्वीराज मिश्र एवं रामकृष्ण मिशन हार्टफुलनेस संस्थान में प्रशिक्षक प्रो. के.के.सक्सेना रहे।

सितारवादक डॉ. पूनम जोशी ने राग अहीर भैरव बजाकर वातावरण को संगीतमय बना अत्यन्त आनंद की अनुभूति कराई। तबले पर पृथ्वीराज मिश्र की संगत रोचक एवं आकर्षक रही। शास्त्रीय गायक बी.एस.नागौरी ने ठुमरी ‘सांवरिया तुम बिन आवे न चैन’ तथा गज़ल ‘समझते थे फिर भी न रखी दूरियाँ ’ आदि की प्रस्तुति से सभा को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि प्रो. प्रेम भण्डारी ने उद्बोधन एवं गज़ल की प्रस्तुति से सभा का मन मोह लिया।

सभी अतिथि कलाकारों ने वाद्य और संगीत से स्वर लहरियों तथा तबले की रोचक संगत से सभी के हृदय के तारों को झंकृत कर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्रुति टण्डन ने किया जबकि आभार डॉ. चन्दनबाला मारु ने जताया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News