सम्मेद शिखर यात्रा प्रारंभ

भगवान पाश्र्वनाथ के जयकारों की गूंज एवं पुलिस बैण्ड की स्वर लहरियों के बीच शरद पूर्णिमा पर सोमवार दोपहर 2.01 पर श्री सम्मेद शिखर जी सकल जैन संघ तीर्थ यात्रा तीर्थायान-2012 के लिए स्पेशल ट्रेन शहर से रवाना हुई। तीर्थ यात्रियों को छोडऩे के लिए रेलवे स्टेशन पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। सभी ने यात्रियों […]

 | 
सम्मेद शिखर यात्रा प्रारंभ

भगवान पाश्र्वनाथ के जयकारों की गूंज एवं पुलिस बैण्ड की स्वर लहरियों के बीच शरद पूर्णिमा पर सोमवार दोपहर 2.01 पर श्री सम्मेद शिखर जी सकल जैन संघ तीर्थ यात्रा तीर्थायान-2012 के लिए स्पेशल ट्रेन शहर से रवाना हुई। तीर्थ यात्रियों को छोडऩे के लिए रेलवे स्टेशन पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। सभी ने यात्रियों को माला पहनाकर स्वागत कर विदाई दी।

श्री महावीर युवा मंच संस्थान द्वारा आयोजित 13 दिवसीय श्री सम्मेद शिखर जी तीर्थ यात्रा तीर्थायान-2012 के लिए थ्री टायर ए.सी. स्पेशल ट्रेन 960 यात्रियों को लेकर लेकसिटी से रवाना हुई। रेलवे स्टेशन पर आयोजित स्वागत समारोह में महावीर युवा मंच के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत, संरक्षक दिलीप सुराणा, अध्यक्ष टीनू मांडावत, पूर्व अध्यक्ष श्याम नागौरी, संजय भंडारी, विजय सिसोदिया एवं संघपति तपोनिधि लीला देवी जीवन सिंह मेहता का सकल जैन समाज की ओर से नगर विधायक गुलाबचंद कटारिया, सभापति रजनी डांगी एवं जिला प्रमुख मधु मेहता ने स्वागत किया।

सम्मेद शिखर यात्रा प्रारंभ

दोपहर 2.01 बजे नगर विधायक गुलाबचंद कटारिया, सभापति रजनी डांगी, जिला प्रमुख मधु मेहता ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रियों में 5 वर्ष के बच्चे से लेकर 85 वर्ष तक के वृद्धजन भी शामिल हुए।

प्रचार संयोजक संजय खाब्या ने बताया कि यह ट्रेन 30 अक्टूबर को हस्तिनापुर, 31 को हरिद्वार, 1 नवम्बर को ऋषिकेश, मसूरी, 2 को हरिद्वार से गया जी, 3 को गया जी से पावापुरी, 4 को लछवाड़ जी, 5 को राजगिरी जी, 6 को सम्मेदशिखर जी, 7 को श्री शिखर जी वंदना एवं जल मंदिर दर्शन, 8 नवम्बर को उदयपुर की वापसी के लिए रवाना होगी। 9 नवम्बर को यात्रा करते हुए 10 नवम्बर को प्रात: पुन: लेकसिटी पहुंचेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News