समन्वित कपास उन्नयन परियोजना की समूह बैठक का समापन

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर मे अखिल भारतीय समन्वित कपास उन्नयन परियोजना की समूह बैठक - 2013 का समापन बुधवार को हुआ। इस तीन दिवसीय समूह बैठक - 2013 का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली और महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

 | 

समन्वित कपास उन्नयन परियोजना की समूह बैठक का समापन

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर मे अखिल भारतीय समन्वित कपास उन्नयन परियोजना की समूह बैठक – 2013 का समापन बुधवार को हुआ। इस तीन दिवसीय समूह बैठक – 2013 का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली और महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

अनुसंधान निदेशक एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. पी. एल, मालीवाल ने बताया कि इस समूह बैठक में सम्पूर्ण देश में संचालित विभिन्न कपास उन्नयन परियोजना केन्द्रों एवं कृषि विश्वविद्यालयों तथा निजी संस्थाओं के 160 संभागियों ने भाग लिया।

बुधवार को बैठक के अंतिम दिन सप्तम तकनीकी सत्र व समापन सत्र का आयोजन किया गया। तकनीकी हस्तांतरण पर केंद्रित इस तकनीकी सत्र की अध्यक्षता डॉ. अनुपम बारिक, अतिरिक्त कमिश्नर डी. ऐ. सी. (भारत सरकार) ने की एवं उपाध्यक्ष डॉ. एस. एम. कोल्हतकर, निदेशक, डी.ओ.सी.डी. थे। इस तकनीकी सत्र मे भारतीय समन्वित कपास उन्नयन परियोजना के विभिन्न क्षेत्रों पर संचालित केंद्रों द्वारा किसानों के खेत पर लगाऐ गये प्रथम पंक्ति प्रदर्शनों की समीक्षा की गई।

समूह बैठक के आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ. पी. एल. मालीवाल ने बताया कि समापन सत्र की अध्यक्षता भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के सहायक महानिदेशक डॉ. एन. गोपालकृष्णन ने की एवं उपाध्यक्ष केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) नागपुर के निदेशक डॉ. के. आर. क्रांथी ने की। इस सत्र मे विभिन्न तकनीकी सत्रों मे कपास की शस्य वैज्ञानिक, आनुवांशिकी, अनुसंधान, कायिकी, जैवरासायनिक, कीट व व्याधि नियंत्रण, गुणवत्ता में सुधार पर जारी अनुसंधान कार्यों व तकनीकी हस्तांतरण पक्षों की प्रगति पर गहन चर्चा की गई।

समापन सत्र के दौरान विभिन्न केद्रों से आऐ कपास वैज्ञानिकों के साथ बजट, कार्यक्रम के कार्यान्वयन, निरीक्षण एवं सावधिक विवेचना टीम के सुझावों पर भी गहन चर्चा की गई । इस दौरान कपास उन्नयन परियोजना से जुडे व इस वर्ष सेवानिवृत होने जा रहे वैज्ञानिकों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के अंत मे भारतीय समन्वित कपास उन्नयन परियोजना के समन्वयक डॉ. ए. एच. प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News