देर रात मुशायरे का समापन

देर रात मुशायरे का समापन

नगर की साहित्यिक संस्था नवकृति, सर्वधर्म मैत्री संघ एवं जग नागरिक सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 462वें उदयपुर स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सर्वधर्म मैत्री संघ सेक्टर 11 के प्रागंण में सांय 7:00 बजे से भव्य मुशायरे का आयोजन किया गया।

मुशायरे की अध्यक्षता वरिष्ठ शायर आबिद अदीब द्वारा की गई। इसके साथ ही मेहमानों का स्वागत खुर्शीद शेख खुर्शीद ने किया। मुशायरे का संचालन इकबाल हुसैन इकबाल ने किया।

इकबाल हुसैन ने बताया कि मुशायरे में सर्वप्रथम शायर आईना उदयपुरी नेप्रस्तुति दी। इसके साथ ही उदयपुर जिले के शायर जगजीत सिंह निसांत, डॉ. प्रेम भंडारी, इकबाल सागर, खुर्शीद नवाब, मुस्ताक चंचल, शाहिद अजीज, पुष्कर ‘‘गुप्तेश्वर’’, फारूक रजा, डॉ. जयप्रकाश पण्ड्या ‘‘ज्योतिपुन्ज’’, आईना ‘‘उदयपुरी’’, चावण्ड सिंह ‘‘विद्राही’’, डॉ. इशाक ‘‘फुरकत’’, मनमोहन ‘‘मधुकर’’, हबीब ‘‘अनुरागी’’, दीपक नगाइच ‘‘रोशन’’, मुकेश पण्ड्या, डॉ. मधु अग्रवाल, असमाँ बेगम, अनिता भाणावत ‘‘अन्ना’’, सुरेश बत्रा ‘‘दर्दी’’, स्वाती ‘‘शकुन्त’’, कैलाश सोनी और खुर्शीद शेख खुर्शीद, डॉ. राजगोपाल बुनकर, सागरमल सर्राफ आदि 26 शायरों ने अपने-अपने कलाम पेश किए।

धन्यवाद की रस्म फादर र्नाबट हरमन ने अदा की।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags