तेरहवीं अन्तर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगोष्ठी का समापन
वैज्ञानिक धर्माचार्य आचार्यश्री कनकनन्दी ससंघ सानिध्य में आयोजित 13वीं अन्तर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगोष्ठी देश- विदेश से आये हुए प्रगतिशील वैज्ञानिक शोधार्थीजनों की उपस्थिति में प्रभावना पूर्वक सम्पन्न हुई।

आचार्यश्री के निर्देशन व आशीर्वाद से 32 शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये एवं अपने- अपने ज्ञान अनुभव से जैन सिद्धान्त को परम विज्ञान बताते हुए आधुनिक ज्ञान- विज्ञान से परे सिद्ध किया।
आचार्यश्री ने सभी वैज्ञानिकजनों को समय सत्यग्राही बनते हुए स्व-प्रकाशी व विश्व प्रकाशी बनने हेतु ओजस्वी प्रेरणा प्रदान की।
इस संगोष्ठी को पांच संस्थानों के तत्वावधान में आदिनाथ भवन सेक्टर 11 में आयोजित किया गया। आचार्यश्री ने इसे सफलतम संगोष्ठी बताते हुए उपस्थित विद्वजनों व आयोजकों को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस संगोष्ठी में आचार्यश्री व शिष्यों द्वारा सृजित साहित्य का विमोचन किया गया। आचार्यश्री ने सभी शोधार्थियों को स्व-रचित साहित्य प्रदान कर आशीष दिये तथा विभिन्न उपाधियां प्रदान करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।