पंण्डि़त विश्वेश्रवर शर्मा के देहांत पर शोक
जाने-माने फिल्म गीतकार पंण्डित विश्वेश्रवर शर्मा के देहांत पर दिल्ली में राजस्थान की प्रवासी संस्थाओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पंण्डित शर्मा का कल मंगलवार को उदयपुर मंे लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

विख्यात निर्माता, निर्देशक लेखक ब्रजेन्द्र रेही, राजस्थान सूचना केन्द्र के अतिरिक्त निदेशक गोपेन्द्र नाथ भट्ट, राजस्थान संस्था संघ के महामंत्री और कवि के.के. नरेड़ा, अध्यक्ष सुरेश खण्ड़ेलवाल, राजस्थान मित्र परिषद् के अध्यक्ष कवि वीरेन्द्र मेहता, राजस्थान रत्नाकर के चेयरमेन राजेन्द्र गुप्ता, मारवाड़ी लेखक संघ के राजेन्द्र व्यास, जयपुर लेखक संघ के डॉ. ओम प्रकाश यादव और जानी-मानी कथक नृत्यांगना सुश्री प्रेरणा श्रीमाली ने पंण्डि़त शर्मा के देहांत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवगंत आत्मा के प्रति अपनी हार्दिक श्रद्धांजली व्यक्त की है और उनके पुत्र एवं शोक संतप्त परिवारजनों को अपने शोक संदेश भेजे है।