निर्देशन व परामर्श आमुखीकरण पर सात दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक गृह विज्ञान महाविद्यालय के मानव विकास पारिवारिक अध्ययन विभाग मे संचालित अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना इकाई द्वारा ‘‘निर्देशन व परामर्श आमुखीकरण‘‘ विषय पर एक सप्ताह का प्रशिक्षण सोमवार 5 अक्टूबर 2015, से अनुसंधान निदेशालय मे आरम्भ हुआ।

 | 

आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक ड़ॉ. जी. एस. आमेटा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्तमान परिवेश्य में अत्याधिक प्रासंगिक बताते हुए सभी विभागों के लिए इसकी अवश्यकता बताई। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक ड़ॉ. एस. के. शर्मा ने परामर्श को ग्रामीण परिवारों के सबलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

स्वागत उद्बोधन इकाई-समन्वयक डॉ. सुमन ंिसंह द्वारा दिया गया। परियोजना की राष्ट्रीय समन्वयक व प्रशिक्षण आयोजिका ड़ॉ. गायत्री तिवारी ने परिचायत्मक टिप्पणी देते हुए समन्वित परियोजना की राष्ट्रीय महत्ता को बताते हुए मनोसामाजिक कठिनाइयों के सामाजिक दुष्प्रभावों पर चिंता करते हुए मानव विकास विशेषज्ञों की भूमिका की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला।

प्रथम तकनीकी सत्र में अहमदाबाद की क्लीनीकल काउन्सलर डॉ. गुजंन गनोत्रा ने निर्देशन व परामर्श का अर्थ प्रकार एवं महत्व की व्याख्या की। प्रशिक्षण मे असम, हिमाचल, उत्तराखण्ड़, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेष व तामिलनाडू के कृषि विश्वविद्यालयों के 24 वैज्ञानिक भाग ले रहे है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News