शान्तिधारा एंव अखण्ड अभिषेक का आयोजन

आत्मरति विजय एंव हितरति विजय म.सा. की निश्रा में आज जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संध जिनालय की ओर से हिरणमगरी से.4 स्थित श्री शांतिनाथ सोमनाथचन्द्र आराधना भवन में शान्तिधारा एवं अखण्ड अभिषेक का आयोजन हुआ ।

 | 
आत्मरति विजय एंव हितरति विजय म.सा. की निश्रा में आज जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संध जिनालय की ओर से हिरणमगरी से.4 स्थित श्री शांतिनाथ सोमनाथचन्द्र आराधना भवन में शान्तिधारा एवं अखण्ड अभिषेक का आयोजन हुआ। संघ के अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि इस आयोजन के पश्चात आरती मंगल एवं दीपक शांति कलश का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री शान्तिनाथ युवा मण्डल की ओर संगीतमय भक्तिगीतों की प्रस्तुति दी गई। अगले 15 दिनों तक चलने वाले उपासना एकासने के प्रथम दिन की शुरूआत 49 एकासने ,उपवास व अट्ठम तप से हुई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News