वीबीआरआई के 45 वर्ष पुराने 1973 बैच के सहपाठीयों का सम्मलेन
विद्या भवन रुरल इंसटीट्युट के वर्ष 1973 बेच के बीएससी के छात्रों का मिलन कार्यक्रम अशोक नगर के ठिकाना रेस्टौरेण्ट मे आयोजित किया गया । इसमें देश विदेश के 15 में से 11 सहपाठियो ने भाग लिया।

विद्या भवन रुरल इंसटीट्युट के वर्ष 1973 बेच के बीएससी के छात्रों का मिलन कार्यक्रम अशोक नगर के ठिकाना रेस्टौरेण्ट मे आयोजित किया गया । इसमें देश विदेश के 15 में से 11 सहपाठियो ने भाग लिया।
कुछ से तो 45 वर्ष बाद मिलना हुआ और कई एक दूसरे को पहचान नहीं पाए, परिचय करने पर सभी को बहुत आश्चर्य हुआ बहुत प्रसन्न हुए। कोई मोटा तो कोई दुबला। भाग लेने वालों मे कय्यूम अली दुबई से केदार नाथ इंदोर से प्रिय वदन अहमदाबाद से तथा मोहम्मद हुसैन भिंडर से आये।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
सभी ने प्रति वर्ष जनवरी के प्रथम सप्ताह में मिलने का तय कर एक ग्रूप फ़ोटो खिंचवाया। कार्यक्रम की विशेषता प्रियवदन की उपस्थिति रही जो दोनो पैर पोलियो ग्रस्त होते हुए भी बस से अहमदाबाद से आये। पुरे कार्यक्रम का संयोजन मदन मोहन टाँक ने किया।