संभाग के इलेक्ट्रोनिक डीलर्स का सम्मेलन कल
दीपावली पर्व पर ऑनलाईन कारोबार से इस कारोबार पर पड़े व्यापक प्रभाव पर गहन मंथन होगा एवं आगामी रणनीति पर चर्चा की जायेगी।
ऑनलाइन कारोबार से प्रभावित हो रहे कारोबार पर होगा मंथन, निपटने के लिये बनेगी नई रणनीति
उदयपुर। राजमंदिर इलेक्ट्रो प्लाजा द्वारा संभाग भर में इलेक्ट्रोनिक उत्पादों का कारोबार करने वाले कारोबारियों को लेकर रविवार को सांय 7 बजे सौ फीट रोड़ स्थित मंगलम पैलेस में डीलर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
राजमंदिर इलेक्ट्रो प्लाजा के निदेशक रमेश शाह ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में दीपावली पर्व पर ऑनलाईन कारोबार से इस कारोबार पर पड़े व्यापक प्रभाव पर गहन मंथन होगा एवं आगामी रणनीति पर चर्चा की जायेगी। इस अवसर पर भविष्य में आने वाली समस्याओं का किस प्रकार मुकाबला किया जाय इस पर भी मंथन होगा।