चन्द्रसिंह कोठारी के महापौर बनने पर बधाई

उदयपुर नगर निगम के महापौर के पद पर चन्द्रसिंह कोठारी का चयन होने पर पर मोट्यिार परिषद् की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। संभाग पाटवी घनश्याम सिंह भीण्डर ने बताया कि सुबह नगर निगम कार्यालय में परिषद् की ओर से माला एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया।

 | 

इस अवसर पर संभाग संयोजक तनवीर सिंह कृष्णावत, जिला पाटवी जयंत ओझा, जिला महामंत्री कृष्णकांत कुमावत, राजकुमार खण्डेलवाल, सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी उनका माला पहना स्वागत कियां।

भीण्डर ने कहा कि कोठारी के पुराने अनुभवों का लाभ उदयपुर की जनता मिलेगा और उदयपुर का और अधिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि कोठारी उदयपुर को स्पार्ट सिटी बनाने में अपना अहम योगदान देंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News