जिला आयुर्वेद अधिकारी बनने पर डॉ. राणावत का अभिनन्दन

आयुर्वेद विभागीय चिकित्सक संघ, उदयपुर शाखा द्वारा डॉ. योगेन्द्रसिंह राणावत का जिला आयुर्वेद अधिकारी, उदयपुर के पद पर कार्यग्रहण करने पर अभिनन्दन किया गया, साथ ही संजय सोनी का भी सम्मान किया गया।

 | 

आयुर्वेद विभागीय चिकित्सक संघ, उदयपुर शाखा द्वारा डॉ. योगेन्द्रसिंह राणावत का जिला आयुर्वेद अधिकारी, उदयपुर के पद पर कार्यग्रहण करने पर अभिनन्दन किया गया, साथ ही संजय सोनी का भी सम्मान किया गया।

डॉ. राणावत ने शुक्रवार को डॉ. अशोक कुमार पारीक के जिला आयुर्वेद अधिकारी पद से सेवानिवृति होने के उपरान्त यह पदभार संभाला है।

जिलाध्यक्ष डॉ. गुणवन्तसिंह देवडा ने बताया कि इस अवसर पर उपनिदेशक डॉ. लक्ष्मीनारायण व्यास सहित जिले के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. महेश मिश्रा, डॉ. रमशेचन्द्र शर्मा, डॉ. बाबूलाल जैन, डॉ. जगदीशप्रसाद नकेला, डॉ. राजीव भट्ट, डॉ. गिरजाशंकर जोशी, डॉ. देवीलाल, डॉ. सुन्दरलाल पालीवाल, डॉ. गोपालराम, डॉ. रामभरोसी, डॉ. ज्योतिसिंह देवल, डॉ. भारती यादव, डॉ. सीमा उपाध्याय, डॉ. अजय सोनी, डॉ. अशोक गर्ग, डॉ. शोभालाल औदीच्य, डॉ. दिलमोहन माथुर, युगलकिशोर मेहता, ललित चौबीसा आदि उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News