वार्ड 56 में हाथ से हाथ जोड़ों अभियान के तहत घर घर संपर्क

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के A ब्लॉक के वार्ड 56 में अभियान

 | 
ward 56 congress

उदयपुर 8 फ़रवरी 2023 । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के संदेश को घर घर पहुंचाने के लिए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के A ब्लॉक के वार्ड 56 में हाथ से हाथ जोड़ों अभियान के तहत घर घर संपर्क हेतु सघन दौरा किया गया.

आज बुधवार प्रातः 11 बजे शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर मधुसूदन शर्मा तथा उपाध्यक्ष रियाज हुसैन के सान्निध्य में वार्ड 56 की क्षेत्रीय पार्षद शहनाज़ अयूब एवं पूर्व पार्षद व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहम्मद अयूब एवं यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश निमावत के नेतृत्व में सघन दौरा किया गया। 

ध्वज अभिवादन के बाद बोहरावाड़ी, नाईवाडा, कारवाड़ी, खटीकवाडा तथा हाथीपोल में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले हाथो में तिरंगा लिए सभी कार्यकर्ता जोश खारोश के साथ नारेबाजी करते हुए घर घर संपर्क साधते हुए सघन पैदल मार्च किया। 

उक्त जानकारी देते हुए महासचिव मोहनलाल शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, इजहार हुसैन, महिला अध्यक्ष नजमा मेवाफरोश, पार्षद हिदायतुल्ला खान, बतूल हबीब, विनोद जैन, लिटिल मास्टर हैदर अली, उदियनंद,नीना पुरोहित, दिनेश निमावत, शकर चंदेरिया, फिरोज भाई, मंसूर अली एन डी, ललित चौहान, भारत रामानुज, विक्की तथा अर्जुन सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News