राजस्थान की तीनो सीटों पर कांग्रेस ने ‘हाथ’ साफ़ किया, कांग्रेसियो ने मनाया जश्न


राजस्थान की तीनो सीटों पर कांग्रेस ने ‘हाथ’ साफ़ किया, कांग्रेसियो ने मनाया जश्न

अजमेर एवं अलवर लोकसभा तथा माण्डलगढ़ विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस ने तीनो सीटों पर अपना विजयी परचम फहराया। तीनो सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों ने सत्ताधारी भाजपा के उम्मीदवारों को शिकस्त देकर आगामी विधानसभा के पहले सेमीफइनल माने जाने वाले उपचुनाव में जीत हासिल कर भाजपा के खतरे की घंटी बजा दी है। अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस के डॉ कर्ण सिंह यादव ने 1 लाख 96 हज़ार 496 मतों से भाजपा प्रत्याशी डॉ जसवंत यादव पर प्रचंड जीत हासिल की वही अजमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस के डॉ रघु शर्मा ने भाजपा के रामस

 
राजस्थान की तीनो सीटों पर कांग्रेस ने ‘हाथ’ साफ़ किया, कांग्रेसियो ने मनाया जश्न

अजमेर एवं अलवर लोकसभा तथा माण्डलगढ़ विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस ने तीनो सीटों पर अपना विजयी परचम फहराया। तीनो सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों ने सत्ताधारी भाजपा के उम्मीदवारों को शिकस्त देकर आगामी विधानसभा के पहले सेमीफइनल माने जाने वाले उपचुनाव में जीत हासिल कर भाजपा के खतरे की घंटी बजा दी है। अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस के डॉ कर्ण सिंह यादव ने 1 लाख 96 हज़ार 496 मतों से भाजपा प्रत्याशी डॉ जसवंत यादव पर प्रचंड जीत हासिल की वही अजमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस के डॉ रघु शर्मा ने भाजपा के रामस्वरूप लांबा को 84 हज़ार 238 मतों के भारी अंतर् से हराया जबकि मांडलगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने भाजपा के शक्ति सिंह हाडा को 12 हज़ार 974 मतों से हराया। उक्त तीनो सीटो पर भाजपा का कब्ज़ा था। आगामी विधानसभा के इसी साल होने वाले चुनावो से पहले यह जीत कांग्रेस के लिए बहुत मायने रखती है।

उपचुनावों में जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपालकृष्ण शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चेटक सर्कल पर जोरदार आतिशबाजी करते हुए राहुल गांधी जिन्दबाद, अशोक गहलोत जिन्दाबाद, सचिन पायलट जिन्दाबाद, डाॅ. सी.पी. जोशी, डाॅ. गिरिजा व्यास के नारे लगाकर आकाश गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट व डाॅ. सी.पी. जोशी को जीत की बधाई प्रेषित करते हुए एक-दुसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।

राजस्थान की तीनो सीटों पर कांग्रेस ने ‘हाथ’ साफ़ किया, कांग्रेसियो ने मनाया जश्न

उपचुनाव में जीत पर खुशी का इजहार करते हुए अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि उपचुनाव के परिणामों से साबित हो गया हैं कि भाजपा की योजनाएं आम जनता का विश्वास जनता में नाकाम साबित हुई हैं। भाजपा ने जनता में अपने विश्वास को खे दिया हैं। भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी हैं तथा आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता राजस्थान से भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी।

प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला, प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, सुरेश श्रीमाली,, त्रिलोक पूर्बिया, मधुसूधन शर्मा, दिनेश श्रीमाली, पूरण मेनारिया, चन्दरसिंह कोठारी, पार्षद मोहसिन खान, डा.विजयसिंह चौहान, सुधीर जोशी, अशोक तम्बोली, के.के शर्मा, राजीव सुहालका, एल.एन. दाधीच, चन्दा सुहालका, मोहम्मद अयुब, गणेश राजोरा, रियाज़ हुसैन, खुबीलाल मेनारिया, बाबूलाल जैन, अरूण टांक, सीमा पंचोली, सीमा चैहिया, शान्ता प्रिंस सहित सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आतिश बाजी कर मनाया जीत का जश्न

दो लोकसभा एवं एक विधानसभा सीट के उप चुनावों में आज कांग्रेस को मिली जीत पर सिन्धी समाज एवं यूथ कांग्रेस ने मिलकर शक्तिनगर में जमकर आतिशबाजी की एवं मिठाई बांटी।

इस अवसर पर श्री झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रतापराय चुघ, नानकराम कस्तुरी, राजेश चुघ, शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल हेमनानी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपेश हेमनानी, राहुल गखरेजा, सुरपालसिंह, हितेश कालरा, पवन तलरेजा, राजेश खत्री, गिरीश राजानी सहित अनेक सिन्धी समाज के लोगों एवं युवाओं ने इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

जीत से उत्साहित कांग्रेस वार्ड 29 के कार्यकर्ताओं ने भी जीत की खुशी में जुलुस निकाल, आतीश बाजी कर जश्न मनाया। जिसमें सभी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए वहां की जनता का आभार जताया।

वार्ड अध्यक्ष देवेन्द्र माली ने बताया कि सभी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद, एवं सीपी जोशी जिन्दाबाद, सचिन पायलट जिन्दाबाद, अशोक गहलोत जिन्दाबाद, गिरिजा व्यास जिन्दाबाद, एवं यह तो पहली झांकी है विधानसभा बाकि है के नारे लगाए। जश्न में वार्ड 29 में वार्ड अध्यक्ष देवेन्द्र माली, बी.एल.ओ. सलीम खान, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मोडी लाल, पीसीसी शिक्षक प्रकोष्ठ के शंकर लाल मेघवाल, हितेश वाधवानी, दौलत वैष्णव, गीता वैष्णव, रामचन्द्र वैष्णव, शाहबाज खान, पैनी काकू, संतोष एवं गोविन्द सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राजस्थान की तीनो सीटों पर कांग्रेस ने ‘हाथ’ साफ़ किया, कांग्रेसियो ने मनाया जश्न

उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने विवेक कटारा के नेतृत्व में पारस तिराहे पर आतिशबाजी कर अजमेर,अलवर और मांडलगढ़ के साथ साथ पूरी राजस्थान की जनता का आभार व्यक्त किया। आतिशबाजी कार्यक्रम में सज्जन कटारा, भगवत सिंह झाला, प्रमोद मेनारिया, पूरण सेन, मनोज सोलंकी, प्रेम प्रकाश लबाना, प्रदीप त्रिपाठी, गणेश मेघवाल, मनोहर सिंह सिसोदिया, हरीश धाभाई, गणेश डांगी, पन्ना लाल मेघवाल, लोकेश चंदेल, राजेश मेनारिया, ओम डांगी, किशन डांगी, पिंटू गुर्जर, भुवनेश राव, चन्द्र वीर गुर्जर, घनश्याम धाभाई, दुर्गाशंकर नायक, रमेश सोनार्थी सहित कई कार्यकर्ता मौजुद थे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags