कांग्रेस कमेटी ने की चुनावी रणनीति पर बैठक
सुखाडिया निवास पर आज जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी विधानसभा व लोकसभा होने वाले चुनावों में कमेटी के सदस्यों की भागीदारी व चुनावी रणनीति पर योजनाएँ बनाई गईं।
सुखाडिया निवास पर आज जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी विधानसभा व लोकसभा होने वाले चुनावों में कमेटी के सदस्यों की भागीदारी व चुनावी रणनीति पर योजनाएँ बनाई गईं।
बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया द्वारा ली गई, सभी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव हेतु अपने क्षेत्रों की वोटिंग लिस्ट में रह गए लोगों के नाम को जुडवाने के लिए कहा गया है।
सुखाडिया ने वर्तमान सरकार द्वारा चल रही योजनाओं के प्रचार-प्रसार व जरुरतमन्द लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलवाने पर भी चर्चाएँ हुई। सुखाडिया ने सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने की बात कही है।
इस बैठक में यु.आई.टी चेयरमेन रूपकुमार खुराना, कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र मेनारिया, कांग्रेस पार्षद और कार्यकर्ता उपस्थित थे।