कांग्रेस की देहात एंव जिला कार्यकारिणी की हुई बैठकें
उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी एंव देहात जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक रखी गयी।

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी एंव देहात जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की आज बैठक रखी गयी।
प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं बैठक के प्रभारी डा. जफर खान ने शहर जिला कांग्रेस की बैठक में कहा कि हमें राजस्थान सरकार की योजनाएं जो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरम्भ की है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वो योजनाओं को आम जन तक पहुंचाये। गहलोत सरकार की योजनाओं का भारत के कर्इ राज्यों के मुख्यमंत्रीयों ने इन्हें लागू किया है। शहर जिला कांगे्रस कमेटी के निर्णय की भावना को प्रदेश कांग्रेस तक पहुंचाया जायेगा। कार्यकर्ता रीढ़ की हडडी है, हमें बड़े नेताओं का भी मान रखना होगा।
विधानसभा चुनाव के लिए मांगे गये विधायक के आवेदन पत्र प्रदेश कांग्रेस में दिनांक 20 अगस्त, 2013 को प्रात: 11.00 बजे तक जिला अध्यक्ष को पैनल जमा कराना होगा। शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया ने कहा कि शहर विधायक के लिए मांगे गये सभी आवेदन पत्रों को पी.सी.सी. अध्यक्ष को सौपें जायेंगे तथा आवेदन पत्रों पर जो भी निर्णय प्रदेश कांग्रेस कमेटी लेगी वो हमें मान्य होगा।
इस अवसर पर नगर विकास प्रन्यास के अध्यक्ष रूप कुमार खुराना, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रामचन्द्र मेनारिया, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, शराफत खान, अर्जुन राजोरा, हरिश शर्मा, जसवन्तसिंह टांक, मुजीब सिद्दीकी, पूरण मेनारिया, प्रमोदनी बक्षी, राधाकिशन मेहरा, के.के.शर्मा, अली कौसर ने भी अपने विचार व्यक्त किये एवं बैठक का संचालन गणेश राजोरा ने किया तथा धन्यवाद दिनेश दवे ने दिया।
देहात जिला कांग्रेस की बैठक में डाल सिंह झाला, देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कमान संभाली। बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव सत्र के लिए उदयपुर संभाग में ऍमएलए पद के उम्मीदवारों की चयन प्रणाली एव मेवाड़ हाई कोर्ट बेंच स्थापित करने के बारे में चर्चा हुई।
कांग्रेस पार्टी सदस्यों ने कहा की सभी ब्लाक से ऍमएलए पद के जो उम्मीदवारों के चयन हुए हैं उसके ऊपर चर्चा कर प्रदेश कांग्रेस समिति (पिपिसी) को भेजी जाएगी जिसका निर्णय 20 अगस्त को यथावत सामने आयेगा। चर्चा में, हाल ही में चल रहे हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर पार्टी ने समर्थन देकर कहा की मेवाड़ क्षेत्र में हाई कोर्ट बेंच की अधिक आवश्यकता है एंव इस मुद्दे पर हम गंभीरता से काम करेंगे।

