गहलोत के मुख्यमंत्री और पायलट के उपमुख्यंत्री चयन पर कांग्रेस ने की आतिशबाजी
उदयपुर के जगदीश चौक पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा राहुल गांधी द्वारा अशोक गहलोत को मुख्यमं

उदयपुर के जगदीश चौक पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा राहुल गांधी द्वारा अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री एवं सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री पद के लिए चयन किये जाने के उपलक्ष्य में भव्य आतिशबाजी की गई व ढोल नगाड़े बजाए गएइस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराने के साथ ही राहुल गांधी जिन्दाबाद, अशोक गहलोत जिन्दाबाद, सचिन पायलट जिन्दाबाद के जोरदार नारे लगाये।
महाराणा प्रताप विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की पेंशन के संदर्भ में आने वाली सरकार से उनके समाधान के लिए प्रयत्न किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शिवराज सिंह धायभाई, प्रदेश इंटेक उपाध्यक्ष कैलाश राज उपाध्याय, पंकज पालीवाल, नवीन धायभाई, धनन्जय धायभाई, मीनाक्षी शर्मा, मीरा वैष्णव, असलम भाई, पूर्व प्रत्याषी दिनेश श्रीमाली, लोकजन सेवा संस्थान के महासचिव जयकिशन चौबे, इन्द्रसिंह राणावत, बाबू सलीम, दिनेश आचार्य, भारत कुमार वैष्णव, राजकुमार बापना और अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
