हरियाणा में कांग्रेस नेता की हत्या, जमीनी विवाद पर सौतेले भाई ने सिर पर बरसाए डंडे

 | 
हरियाणा में कांग्रेस नेता की हत्या, जमीनी विवाद पर सौतेले भाई ने सिर पर बरसाए डंडे

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है, हरियाणा के सिरसा में खेतों में पीट-पीटकर कांग्रेस नेता की हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक घटना में उनके पिता भी घायल हो गए। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार में 35 एकड़ जमीन का विवाद चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोनों पक्षों में खेत में भी झगड़ा हुआ। हमले में लवप्रीत सिंह (30) के सौतेले भाई ने उनके सिर में लाठी-डंडों से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। Haryana News

जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान लवप्रीत के पिता नाजम सिंह, बड़े भाई गुरलाल और अन्य कई लोग मौजूद थे। नाजम सिंह का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। लवप्रीत सिंह सारा कालांवाली में कांग्रेस के युवा हलका इंचार्ज थे।

जानिए पूरा विवाद...

मिली जानकारी के अनुसार लवप्रीत सिंह परिवार के साथ सिरसा के कालांवाली गांव में ही रहते थे। उनके पिता नाजम सिंह की 2 शादियां हुई हैं। पहली शादी से एक बेटा और एक बेटी हैं, वहीं दूसरी शादी से लवप्रीत सिंह हुए थे। लवप्रीत सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ अलग घर में रहते थे, जबकि सौतेला भाई गुरलाल सिंह 7-8 महीने से अलग रह रहा था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों का कहना है कि नाजम सिंह के पास करीब 35 एकड़ जमीन है। इस जमीन के बंटवारे का दोनों बेटों के बीच विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले पंचायतें भी हो चुकी हैं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार लवप्रीत सिंह गांव में ही खेतीबाड़ी करते थे। करीब 4 साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनका एक तीन साल का बेटा है। लवप्रीत अक्सर कांग्रेस के कार्यक्रमों में शामिल होते थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News