हरियाणा में कांग्रेस नेता के पोते की हत्या, मर्डर केस में आया था जमानत पर बाहर

 | 
हरियाणा में कांग्रेस नेता के पोते की हत्या, मर्डर केस में आया था जमानत पर बाहर

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा में झोरड़ रोही गांव के कांग्रेस नेता के पोते का तेजधार हथियारों से वार कर मर्डर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार युवक अपने भाई और भतीजे साथ खेत पर सिंचाई करने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बस स्टैंड के पास हमलावरों ने तीनों को घेर लिया और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के हमलावर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को उठाकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कांग्रेस नेता के पौते की मौत हो गई। Haryana News

मृतक की पहचान 42 वर्षीय कुलबीर सिंह उर्फ निक्का पुत्र सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। उसके दादा पोहला सिंह गिल कांग्रेस नेता हैं। वे झोरड़ रोही गांव के सरपंच भी रहे हैं और वर्तमान में ब्लॉक समिति मेंबर भी हैं। इन्होंने जिला परिषद का चुनाव लड़ा था, लेकिन उसमें हार गए थे। Haryana News

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, निक्का करीब आठ साल पहले गांव में हुई हत्या के मामले में जेल गया था। फिलहाल, वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। हत्या के इस मामले में पोहला सिंह भी नामजद हैं। हमलावर कौन है? पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हुई और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक परिवार की ओर से कोई शिकायत दी गई है। हत्या क्यों की गई? पुलिस के लिए पुरानी रंजिश के अलावा हाल-फिलहाल के घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News