हरियाणा के मुख्यमंत्री की मीटिंग में पहुंचे कांग्रेस से सस्पेंड किए गए विधायक, कल शुरू होगा विधानसभा का विशेष सत्र

 | 
हरियाणा के मुख्यमंत्री की मीटिंग में पहुंचे कांग्रेस से सस्पेंड किए गए विधायक, कल शुरू होगा विधानसभा का विशेष सत्र

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ स्थित आवास पर हरियाणा के CM सैनी के विकास कार्यों को लेकर रिव्यू मीटिंग चल रही है। जानकारी के मुताबिक बैठक में BJP के सभी विधायकों और विभिन्न विभागों के सचिवों को बुलाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार खास बात यह है कि बैठक में कांग्रेस से सस्पेंड किए गए विधायक जरनैल सिंह, रेणुबाला, शैली चौधरी और मोहम्मद इसराइल भी पहुंचे हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक कल संविधान दिवस के मौके पर हरियाणा विधानसभा का स्पेशल सेशन भी बुलाया गया है। इस मीटिंग में कल के सेशन को लेकर भी बातचीत हो सकती है। कांग्रेस ने भी दोपहर चंडीगढ़ में सेशन को लेकर मीटिंग बुलाई है।

कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि वह सरकार के 2 साल के कामकाज से खुश हैं। भाजपा सरकार के 2 साल के कार्यकाल की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई गई। सरकार की समीक्षा बैठक में कोई भी विधायक शामिल हो सकता है। Haryana News

सुबह 11 बजे शुरू होगा सत्र

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र 26 नवंबर को सुबह 11 बजे शुरू होगा। सदन की कार्यवाही शोक प्रस्तावों के साथ शुरू की जाएगी। इसके बाद सुबह 11:15 बजे सदन की कार्यवाही सवा घंटे के लिए स्थगित रहेगी। इस दौरान विधान भवन के बाहर सेरेमोनियल गेट के पास संविधान को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में संविधान बनने की ऐतिहासिक यात्रा, संविधान निर्माताओं के योगदान और संविधान में शामिल मूल्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होगी। Haryana News

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सभी विधायकों को संविधान की हिंदी और अंग्रेजी प्रतियां भेंट करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News