मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर कांग्रेस ने श्रद्धांजली दी

दुर्गानर्सरी रोड स्थित उनके समाधी स्थल पर दीप प्रज्वलन किया
 | 
Mohanlal Sukhadiya jayanti

उदयपुर 31 जुलाई 2024 । राजस्थान के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक पूर्व मुख्यमंत्री एवं आधुनिक राजस्थान के निर्माता मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर आज बुधवार को दुर्गानर्सरी रोड स्थित उनके समाधी स्थल पर उनके पौत्र दीपक सुखाडिया ने दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।

पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने रक्षाबंधन धानमण्डी स्थित कांग्रेस मीडिया सेन्टर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी का आयोजन किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि मोहनलाल सुखाड़िया राजस्थान ने सर्वाधिक मुख्यमंत्री पद पर रहे, वे 1954 से 1971 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे बाद में कर्नाटक, आन्ध्रप्रदेश और तमिलनाडु के राज्यपाल भी रहे।

शर्मा ने उनके व्यवसायिक जीवन पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि सुखाड़िया नाथद्वारा में एक छोटी सी इलेक्ट्रिक दुकान से व्यवसायिक जीवन शुरू किया। इस दुकान में ही वे अपने साथियों के साथ ब्रिटिश साम्राज्य के कुशासन एवं सामाजिक-आर्थिक सुधारों के लिए योजनाएं बनाया करते थे। उनके राजनैतिक जीवन से आज के युवाओं को शिक्षा लेनी चाहिए, तथा राष्ट्र हित के लिए निःस्वार्थ भावना से सेवा करनी चाहिए।

इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. सी.पी. जोशी, पंकज कुमार शर्मा, डाॅ. आई वी त्रिवेदी, प्रोफेसर पी.आर व्यास, गोपाल कृष्ण शर्मा, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा पंचोली, सुरेश श्रीमाली, सुरेश सुथार, दिनेश श्रीमाली, फतेह सिंह राठौड़़, कचरू लाल चैधरी, अशोक तंबोली, भगवान सोनी, डाॅ. दरियाव सिंह चुण्डावत, मदन सिंह बाबरवाल, रविन्द्र पाल सिंह कप्पु, सुभाष चितौड़ा, सजय मंदवानी, हिदायतुल्ला,  डाॅ. जे.के छापरवाल, संदीप राजपुरोहित, ए.पी. सिंघल, चंदा सिंघल, सुधा सुखाड़िया, रानी आहरी, देवेन्द्र सिंह शख्तावत, मन्नालाल तरवाड़ी, शांतिलाल चपलोत, नरेश साहू, डाॅ. संदीप गर्ग सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सहित विभिन्न राजनैतिक एवं सामाजिक संघठनों के पदाधिकारी, अशोक तंबोली, ओम आगाल, गोपाल जाट, कालूलाल चितौड़ा, करण साहू, विजय पण्डयार, नरेश साहू, पारस नागौरी, विनोद सुथार, प्रियांश मेहता आदि मीडिया सेन्टर के पदाधिकारी उपस्थित थे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News