MPUAT में भ्र्ष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने जताया विरोध
उदयपुर 22 दिसंबर। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में उदयपुर प्रवास पर आये राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े को महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर में भ्रष्टाचार और जनजाति किसानों के अनदेखी संबंध में हस्तक्षेप करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया।
उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य पिछड़े हुए जनजाति वागड़ मेवाड़ संभाग के सीमांत और छोटी जोत वाले गरीब जनजाति किसानों की खेती को उन्नत करना और उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाना था। दुर्भाग्यवश आज इस पुनीत संस्था के अनेक अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न प्रकार की आर्थिक गड़बड़ियां, भारी लूटपाट और भ्रष्टाचार कर रहे हैं इतना वर्षों बाद भी विश्वविद्यालय अपने मूल उद्देश्यों को प्राप्त नहीं कर पा रहा है।
उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल से निवेदन किया है कि उदयपुर विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितताएं एवं वित्तीय गड़बड़ियों की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। एवं साथ ही विश्वविद्यालय के उद्देश्यों को पुनः परिभाषित करते हुए जनजाति वागड़ मेवाड़ क्षेत्र के किसानों के लिए ठोस और प्रभावी योजनाएं शुरू की जा सके।
#MPUAT #CorruptionAllegations #AgricultureUniversity #PoliticalNews #Congress #TribalFarmers #FarmerIssues #AgriculturalReforms #UdaipurNews #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial #UdaipurTimes
