कांग्रेस ने याद किया इंदिरा गाँधी, सरदार पटेल को
आज उदयपुर कांग्रेस समिति ने सुबह 10.30 बजे उदयपुर कांग्रेस समिति की अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया के दुर्गा नर्सरी स्थित निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि एंव राजस्थान के एकीकरण में अहम योगदान देने वाले स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई। सभी कांग्रेस के कार्यक्रताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी व स्व. सरदार […]

आज उदयपुर कांग्रेस समिति ने सुबह 10.30 बजे उदयपुर कांग्रेस समिति की अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया के दुर्गा नर्सरी स्थित निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि एंव राजस्थान के एकीकरण में अहम योगदान देने वाले स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई।
सभी कांग्रेस के कार्यक्रताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी व स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया एंव इस मोके पर कांग्रेस के दिग्गज नेता जिनमें नीलिमा सुखाडिया, त्रिलोक पुर्बिया, दरियावद सिंह, जय प्रकाश निमावत तथा कई नागरिक उपस्थित थे।
इस मौके पर नीलिमा सुखाडिया ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी व स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल कि कठिन मेहनत से ही सफल भारत नई तस्वीर हमें आज दिखाई दे रही है, साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को बताया की 4 नवम्बर को दिल्ली में राहुल द्वारा कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन में हम भी हिस्सा लेंगे – इसके लिए दिल्ली आने-जाने के लिए ट्रेन में 5 बोगियों की व्यवस्था करवाई गई है।
