कांग्रेस: भारत छोड़ो आन्दोलन पर विचार गोष्ठी
भारत छोड़ो आन्दोलन की वर्षगांठ पर शुक्रवार को दुर्गा नर्सरी रोड स्थित शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय आर्शीवाद कोटेज पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए शहर जिला कमे
भारत छोड़ो आन्दोलन की वर्षगांठ पर शुक्रवार को दुर्गा नर्सरी रोड स्थित शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय आर्शीवाद कोटेज पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए शहर जिला कमेटी की अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया ने कहा कि भारत छोड़ो आन्दोलन (अगस्त क्रांति) भारतीय जनता की वीरता का अद्वितीय मिसाल है।
अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के खिलाफ 9 अगस्त 1942 गांधी जी के ‘करो या मरो’ के ऐतिहासिक नारे के दिन देश भर में चेतना का जो प्रवाह बना वैसा कभी देखने में नही आया। देश के हर कोने में बाल, युवा व वृद्ध देश के लिये कुछ कर गुजरने के लिए उठ खडे हुए और एक साथ एक ही समय में ‘अग्रेजों भारत छोड़ो’ का नारा गूंज उठा।
विचार गोष्ठी को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, डॉ. दरियावसिंह चुंडावत, गणेश राजौरा, जसंवत सिंह टांक, अर्जुन राजौरा, गणेश डागलिया, अजयसिंह, त्रिलोक पूर्बिया सहित अनेक वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
