रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस जीती

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस जीती

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की साफिया जुबेर खान ने 12228 वोटों से भाजपा के सुखवंत सिंह पर जीत हासिल की। सफिया जुबेर खान को कुल 83,311 मत प्राप्त हुए जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के सुखवंत को 71,083 मत मिले। यहां 28 जनवरी को 278 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई थी। इसमें कुल 20 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। बसपा से जगत सिंह भी मैदान में थे, जिन्हें 24,856 वोट मिले।

The post

रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना पहली मंजिर के हॉल नं. ए में 14 टेबलों पर की गई। जो 20 राउंड में पूरी हुई। डाक मतों की मतगणना कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी की टेबल पर की गई। 28 जनवरी को अलवर की रामगढ़ विधानसभा सीट पर मतदान हुआ था। जिसमें कुल 78.80 प्रतिशत मतदान हुआ। क्षेत्र के 2.35 लाख से अधिक मतदाता 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया।

बसपा प्रत्याशी के निधन के कारण स्थगित हो गया था मतदान

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पिछले साल 7 दिसंबर को हुए विधानसभा चुनाव के समय इस सीट से बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह का निधन हो गया था। इसके बाद यहां मतदान स्थगित करना पड़ा था।रामगढ़ में जीत के साथ मौजूदा समय में कांग्रेस की 100 सीट पूरी हो गई है। एक सीट गठबंधन में आई है। जिससे कांग्रेस की स्पष्ट बहुमत की 101 सीटें पूरी हो गई हैं। प्रदेश में कुल 200 विधानसभा सीटें है।

रामगढ़ सीट से जीत दर्ज करने वाली साफिया खान पूर्व विधायक एवं एआईसीसी के सचिव रहे जुबेर खान की पत्नी हैं। मेवात इलाकों में जुबेर खान के साथ पत्नी व पूर्व जिला प्रमुख साफिया खान का भी अहम रोल रहा।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इसी प्रकार हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार एवं दिवंगत विधायक डॉ. हरिचंद मिड्‌ढा के बेटे कृष्ण मिड्‌ढा ने अपने निकटतम प्रत्याशी जननायक जनता पार्टी के दिग्विजय चौटाला को 12235 वोटों के बड़े अंतर से हरा जींद की जंग जीत ली। जबकि कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला को यहाँ पर तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal