कांग्रेस-बीजेपी ने की ब्राहम्ण वर्ग को लुभाने को कोशिश, हुई नामों की घोषणा

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रविवार देर रात कांग्रेस प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी गई है, जिसमें 23 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है।

 | 

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रविवार देर रात कांग्रेस प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी गई है, जिसमें 23 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है।

राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए पहले 63 फिर 42 और बाद में 71 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने के बाद अब बाकि बचे 24 में से 23 नामों की घोषणा भी आज कर दी गई। कांग्रेस की चौथी सूची में उदयपुर शहर से नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष दिनेश श्रीमाली को टिकिट दिया गया है।

कपासन से आर.डी.जावा और भीम से गोपाल सिंह रावत के नाम की घोषणा की गई है। वहीँ शनिवार को जारी हुई सूचि में राजसमन्द जिले की नाथद्वारा सीट से से देवकीनंदन गुर्जर और उदयपुर ग्रामीण से मौजूदा विधायक सज्जन कटारा को टिकिट दिया गया है।

बीजेपी भी ने अपनी दूसरी सूचि रविवार देर रात को जारी कर दी, जिसमें उदयपुर की जिले की वल्लभनगर विधानसभा से गणपत लाल मेनारिया के नाम की घोषणा की गई है। दोनों ही पार्टियों की रविवार की जारी हुई सूचि में पार्टी की ओर कहीं ना कहीं ब्राह्मण समाज को लुभाने की कोशिश की गई है ।

माना जा रहा है कि वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया और आरएसएस के विरोध के चलते ही रणधीर सिंह भिंडर का टिकिट काटा गया है। वहीँ उदयपुर शहर से कांग्रेस की ओर से मुख्य दावेदार लाल सिंह झाला को भी टिकिट नहीं दिया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News