कांग्रेस की संदेश यात्रा 19 से उदयपुर सभांग में

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कांग्रेस संदेश यात्रा का सातवां चरण उदयपुर संभाग में 19, 20, 21 एवं 22 मई को आयोजित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ चन्द्रभान, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एआईसीसी के महासचिव व राज्य प्रभारी मुकुल वासनिक डूँगरपुर, प्रतापगढ़, चितौड़गढ़ और उदयपुर जिलों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस संदेश यात्रा के साथ जायेंगे।

 | 

इनके अलावा इन जिलों के प्रमुख कांग्रेस नेता भी संदेश यात्रा के साथ रहेंगे। संदेश यात्रा के दौरान अनेक स्थानों पर जनसभा और बड़ी संख्या में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

उदयपुर संभागीय प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि संदेश यात्रा 19 मई रविवार को उदयपुर से प्रस्थान कर गोगुन्दा पहुँचेगी जहां पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा। गोगुन्दा से प्रस्थान कर संदेश यात्रा सांय फलासिया झाड़ोल पहुँचेंगी, जहाँ पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

यात्रा फलासिया/झाड़ोल से प्रस्थान कर सांय खेरवाड़ा पहुँचेगी जहाँ जनसभा का आयोजन किया जाएगा। खैरवाड़ा से प्रस्थान कर रात्रि डूँगरपुर पहुँचेगी जहाँ यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News