कांस्टेबल शारीरिक मापतौल व दक्षता परीक्षा परीणाम घोषित
जिला उदयपुर में कानि भर्ती वर्ष 2012 की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का परीक्षा परीणाम दिनांक 28.3.2013 को राजस्थान पुलिस की वेबसाइट www.exampolice.Rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है।
जिला उदयपुर में कानि भर्ती वर्ष 2012 की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का परीक्षा परीणाम दिनांक 28.3.2013 को राजस्थान पुलिस की वेबसाइट www.exampolice.Rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है।
कानि. भर्ती लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियो के शारीरिक मापतौल व शारिरीक दक्षता के प्रवेश पत्र (call letter) उपरोक्त वेबसाइट पर अपलोड किये जा चुके है।
लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारिरीक मापतौल एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 5 व 6 अप्रेल 2013 को प्रात: 7.00 बजे से महाराणा भुपाल स्टेडियम उदयपुर पर आयोजित होगी।
उत्तीर्ण अभ्यर्थियो को शारिरीक मापतौल व शारिरीक दक्षता परीक्षा के समय अपना मूल प्रवेश पत्र, समस्त मूल दस्तावेज एवं उनकी एक-एक सत्यापित प्रति, पासपोर्ट सार्इज के 2 फोटो, अपना पहचान पत्र तथा राजकीय चिकित्सक का आरोग्य एवं फिटनेस प्रमाण पत्र अपने साथ लाना अनिवार्य होगा। विस्तृत विवरण शारिरीक दक्षता परीक्षा प्रवेश पत्र (call letter) पर अंकित है।