सड़क हादसे में कॉन्स्टेबल की पत्नी की मृत्यु
शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के नेला गांव के पास एक सड़क हादसे में कॉस्टेबल की पत्नी कि मृत्यु हो गई।
| Nov 5, 2013, 20:04 IST
शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के नेला गांव के पास एक सड़क हादसे में कॉस्टेबल की पत्नी कि मृत्यु हो गई।
पुलिस ने बताया बलीचा निवासी धीरेन्द्र सिंह अपनी पत्नी देवेन्द्र कुंवर के साथ हिरणमगरी से बलीचा जा रहे थे, उसी दौरान पीछे की ओर से तेज गति में आ रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया, ट्रक के कुचलने से मौके पर देवेन्द्र कुंवर के मौत हो गई।
मौके से ट्रक ड्राईवर ट्रक लेकर फरार हो गया। कॉन्स्टेबल धीरेन्द्र सिंह यातायात विभाग में कार्यरत है। पुलिस अज्ञात ट्रक ड्राईवर के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनो को सुपुर्द कर दिया है।
