संविधान संरक्षण समिति की 26 November 'संविधान दिवस' को लेकर तैयारी

पोस्टर का विमोचन
 | 
Preparations of the Constitution Protection Committee for 26 November 'Constitution Day': Release of poster in Udaipur

संविधान संरक्षण समिति राजस्थान उदयपुर की बैठक, समिति अध्यक्ष गणेश लाल रायकवाल की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम संयोजक अमित कुमार खराड़ी के संयोजन मे RTDC होटल Kajri में रविवार, 3 November को सम्पन्न हुई। राजस्थान समिति के मुख्य महासचिव पी.आर. सालवी ने बताया कि 26 नवंबर 2024 को उदयपुर के गांधी ग्राउंड में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भव्य समारोह आयोजित किया जाना है को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।

Preparations of the Constitution Protection Committee for 26 November 'Constitution Day': Release of poster

एडवोकेट सालवी ने बताया कि बैठक उपरांत सभी कार्यकर्तागण महाराणा भूपाल स्टेडियम गांधी ग्राउण्ड पहुंचे, समारोह स्थल का जायज़ा लिया और संविधान दिवस समारोह के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने ब्लॉक की जिम्मेदारी लेकर समारोह को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News