बिल पास पर निर्माण गायब
केसरियाजी की ग्राम पंचायत सोमावत के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर से मिलकर 3 सीसी सड़कें तथा पंचायत भवन के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत कर जांच की मांग की है। मेन रोड से नाथू कमेटी के घर तक सीसी रोड के 4,81,880 रुपए तथा मेन रोड डीपी से बाबू के घर तक के सीसी रोड के लिए ₹ 5,32,850 स्वीकृत हुए थे पर मौके पर काम का नामोनिशान नहीं है जबकि फर्जी बिल पेश कर ₹ 10,20,230 सामग्री मद से उठा लिए तथा मजदूरी भी हड़प ली गई है।

उदयपुर 13 अगस्त 2019 । केसरियाजी की ग्राम पंचायत सोमावत के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर से मिलकर 3 सीसी सड़कें तथा पंचायत भवन के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत कर जांच की मांग की है।
ग्राम पंचायत सोमावत के पूर्व उप सरपंच वीरेंद्र प्रकाश ने बताया कि इस पंचायत के पंचायत भवन व चारदीवारी निर्माण को पूरा बता दिया है जबकि आज तक छत भी नहीं डाली गई है ।
ग्रामीण परमानंद आहरी ने बताया कि मेन रोड से नाथू कमेटी के घर तक सीसी रोड के 4,81,880 रुपए तथा मेन रोड डीपी से बाबू के घर तक के सीसी रोड के लिए ₹ 5,32,850 स्वीकृत हुए थे पर मौके पर काम का नामोनिशान नहीं है जबकि फर्जी बिल पेश कर ₹ 10,20,230 सामग्री मद से उठा लिए तथा मजदूरी भी हड़प ली गई है। प्रतिनिधिमंडल में वीरेंद्र प्रकाश परमानंद अहारी लक्ष्मण मीणा आदि सम्मिलित थे।
