विद्यालय में 3 टायॅलेट ब्लाॅक्स का निर्माण

विद्यालय में 3 टायॅलेट ब्लाॅक्स का निर्माण

उदयपुर 1 मई 2019 उदयपुर लेकसिटी लेडिज सर्किल 125 ने निकटवर्ती गांव रेबारियों की ढाणी स्थित विद्यालय में विद्यार्थियों के लिये 3 टाॅयलेट ब्लाॅक्स का निर्माण कराया जिसका उद्घाटन लेडिज सर्किल इण्डिया की चेयरमेन एलएमएफ सर्कलर नम्रता शिनाॅय, एरिया चेयरपर्सन एरिया-12 की पूजा ने आज फीता काटकर किया।

सर्किल चेयरपर्सन ने बताया कि उक्त प्रोजेक्ट दानदाताओं के सहयोग के कारण ही संभव हो पाया। यह प्रोजेक्ट वर्ष 2018-19 का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट था। इस प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में निवर्तमान चेयरमेन युद्धवीरसिंह शक्तावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिनकी प्रेरणा से विद्यालय के प्राचार्य पुष्पकांत व्यास ने प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में मदद की।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में टाॅयलेट ब्लाॅक्स की छत का निर्माण,टायलेट का मुख्य सीवरेज पाइप से कनेक्शन,वॉश बेसिन की फिटिंग, पानी की टंकी स्थापित, पूरे ब्लॉक की फ्लोरिंग और पेंटिंग की गई। टाॅयलट ब्लाॅक्स का निर्माण देख स्कूली बच्चें एवं ग्रामीणजन काफी उत्साहित दिखें। विद्यालय में 8 वीं कक्षा तक की लड़कियाँ शौचालय का उपयोग नहीं करती थीं क्योंकि वहां सब खुला था। टाॅयलेट निर्माण के बाद बालिकाएं काफी प्रसन्न थी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

सर्किल की सदस्याओं ने बालिकाओं के माता-पिता को अपने घरों में शौचालय और स्वच्छता के निर्माण के बारे में भी शिक्षित करने का प्राचार्य से अनुरोध किया। बच्चों को स्वयं की स्वच्छता के बारे में और शौचालयों का उपयोग करने और उन्हें साफ रखने के बारे में जानकारी दी। छात्रों को टायलेट्स को साफ रखने और उन्हें सही तरीके से उपयोग करने के संबंध में बताया। इस अवसर पर उदयपुर यूनाईटेड राउण्ड टेबल 234 के चेयरमेन सौरभ जैन,उदयपुर लेकसिटी राउण्ड टेबल 206 के वाइस चेयरमेन अनंनजय,शलाक एवं पूर्व सर्कलर अंजली सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal