हरियाणा में खुद की जमीन पर पंचायत की राशि से गली निर्माण ! DC ने सरपंच को किया सस्पेंड ?

 | 
हरियाणा में खुद की जमीन पर पंचायत की राशि से गली निर्माण ! DC ने सरपंच को किया सस्पेंड ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के यमुनानगर जिले के छछरौली खंड (ब्लॉक) में स्थित बरौली माजरा ग्राम पंचायत में निजी जमीन पर गली निर्माण कराने और पंचायत की राशि खर्च करने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सरपंच सुल्ताना को निलंबित कर दिया है। डीसी ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 51 (1) के तहत निलंबन के आदेश जारी किए हैं। 

शिकायत गांव निवासी जगदीशन ने की थी। जांच में तहसीलदार की रिपोर्ट के अनुसार संबंधित जमीन निजी मलकीयत की पाई गई। वहीं, गली निर्माण पर पंचायत की ओर से करीब 4 लाख 88 हजार 946 रुपए खर्च किए जाने की पुष्टि हुई। जांच में यह भी सामने आया कि निर्माण के लिए नियमानुसार एस्टीमेट तैयार नहीं कराया गया था। 

सरपंच को स्पष्टीकरण और कारण बताओ नोटिस जारी कर सुनवाई का अवसर दिया गया। जांच रिपोर्ट में निजी जमीन पर पंचायत की राशि खर्च करने को सरकारी धन के दुरुपयोग और पंचायत को आर्थिक नुकसान का मामला माना गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News